Bureau Report /Dheeraj Prajapati/ News 18 Plus /Mandal Bureau
महराजगंज:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की निचलौल नगर इकाई का पुनर्गठन शनिवार को नगर पंचायत निचलौल के सभागार में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संगठन मंत्री अभिषेक तथा निचलौल तहसील प्रमुख अभिषेक श्रीवास्तव जी द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। संगठन मंत्री अभिषेक ने कहा कि कार्यकारिणी संगठन का मूल आधार होती है, जो छात्र, समाज एवं राष्ट्र हित में निरंतर कार्य करती है। परिषद ज्ञान शील और एकता के मंत्र को आत्मसात कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम में नलिन श्रीवास्तव को नगर अध्यक्ष एवं अंकुर कुशवाहा को नगर मंत्री नियुक्त किया गया। नगर अध्यक्ष नलिन श्रीवास्तव नें संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी नवगठित पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं दी। नई नगर कार्यकारिणी में सुनील निगम, श्रीप्रकाश पांडेय, देवेश श्रीवास्तव एवं दिनानाथ निषाद को नगर उपाध्यक्ष, अंकुर कुशवाहा को नगर मंत्री, शत्रुधन सह मंत्री, अनुभव पटेल सह मंत्री, गायत्री यादव सह मंत्री, तनिष्क सह मंत्री, ज्योति मद्धेशिया छात्रा प्रमुख, वेद प्रकाश वर्मा SFD संयोजक ,सोनू कुमार SFD सहसंयोजक, उमंग जायसवाल SFS संयोजक , कृष्णा SFS सहसंयोजक , संध्या राय राष्ट्रीय कला मंच, नेहा गुप्ता राष्ट्रीय कला मंच सहसंयोजक, शुभम पटवा खेलो भारत संयोजक,प्रतिक अग्रहरी खेलो भारत सहसंयोजक, प्रिंस गुप्ता सोशल मिडिया संयोजक, अंश वर्मा सोशल मीडिया सहसंयोजक, अश्वनी पांडेय मीडिया संयोजक, अमय त्रिपाठी मीडिया सहसंयोजक तथा कृष्णा वर्मा, शिवम मोर्या, रंजीत राय, सुग्रीव यादव, अंकित कुशवाहा एवं स्वंय जायसवाल को कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व दिया गया।
कार्यक्रम का समापन संगठन के ध्येय गीत एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया।