सम्पादक :राकेश त्रिपाठी
महराजगंज/मिठौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा जगदौर में आयोजित महिला सशक्तिकरण स्वस्थ नारी सशक्त नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन उपलक्ष्य में जनप्रतिनिधि रामहरख गुप्ता (ब्लॉक प्रमुख) द्वारा दो टीबी की मरीजों को पौष्टिक आहार दिया गया। महिला का स्वास्थ्य परिवार और समाज की प्रगति की कुंजी है। प्रदेश कि योगी सरकार महिला कल्याण और स्वास्थ्य सेवाओं का प्राथमिकता दे रही है।महिला सशक्तिकरण एक ऐसी प्रक्रिया है।

जिसमें महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक रूप से मजबूत और स्वतंत्र बनाया जाता है, ताकि वे अपने जीवन के निर्णय स्वयं ले सकें और राष्ट्र के विकास में बराबर की भागीदार बन सकें। इसके तहत महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और कानूनी अधिकारों को सुनिश्चित किया जाता है। भारत सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएँ चलाती है, जैसे उज्ज्वला योजना, शक्ति सदन और महिला उद्यमिता निधि योजना। इस कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख रामहरख गुप्ता, डॉ मनोज कुशवाहा, डॉ अशोक कुमार,डॉ प्रियंका दीक्षित, उमेश शाही स्वास्थ शिक्षा अधिकारी,चीफ फार्मासिस्ट विजय प्रताप सिंह,नवनीत उपाध्याय बीपीएम, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक शिवेंद्र मिश्रा,नेत्र परीक्षण अधिकारी मसूद अहमद ,धर्मेंद्र कुमार ,,समस्त स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।