Bureau Report /News 18 Plus /Siswa Kothibar
कोठीभार थाना क्षेत्र में शाम करीब 4:30 बजे हुआ हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी सिसवा पहुंचाया।
जनपद महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनबरसा के पास रविवार को दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 08 नवंबर 2026 को शाम करीब 4:30 बजे सोनबरसा गांव के पास मोटरसाइकिल संख्या UP57BE7466 और UP56AV5375 आपस में टकरा गईं। हादसे में सत्यप्रकाश सिंह पुत्र रामबेलास सिंह एवं उनके पुत्र शिवम सिंह, निवासी बेलवा थाना नेबुआ नौरंगिया, जनपद कुशीनगर तथा टिल्लू पुत्र मन्नी, निवासी गौरी किशुन थाना कोठीभार, महराजगंज सहित एक अन्य अज्ञात व्यक्ति घायल हो गए।
राहगीरों से दुर्घटना की सूचना मिलने पर कोठीभार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिसवा भिजवाया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।
थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।