*दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज पर एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने जनपदवासियों को दी शुभकामनाएं!*

Bureau Report /News 18 Plus /Maharajganj

 

प्रकाश और खुशियों के पर्व जीवन में सुख-समृद्धि एवं नई ऊर्जा का करें संचार, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील।

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) ने दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन अवसर पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रकाश एवं खुशियों के ये पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करें। दीपावली अंधकार पर प्रकाश तथा असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देती है। वहीं गोवर्धन पूजा और भैया दूज हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, पारिवारिक स्नेह एवं आपसी प्रेम के प्रतीक हैं।

 

पुलिस अधीक्षक ने ईश्वर से कामना की कि सभी का जीवन खुशियों से परिपूर्ण रहे तथा जनपद महराजगंज में शांति, सौहार्द और भाईचारे की भावना सदैव कायम रहे। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि सभी लोग त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।

 

एसपी ने सभी जनपदवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज की मंगलमय शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *