*बढ़ेपुरवा में अवैध डीजल कारोबार का खुलासा, 700 लीटर डीजल बरामद।*

Bureau Report /Rakesh Tripathi/ Nichlaul News 18 Plus /Chief Editor 

 

महराजगंज जनपद के थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बढ़ेपुरवा में अवैध रूप से डीजल स्टॉक करने के मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में एक घर की छत पर भारी मात्रा में डीजल बरामद किया गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लगभग 3 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बढ़ेपुरवा में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से डीजल का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम उपजिलाधिकारी निचलौल एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के साथ मौके पर पहुंची।

 

जांच के दौरान मुकुत पुत्र धुरुप निवासी बढ़ेपुरवा के घर की छत पर रखी छोटी एवं बड़ी टंकियों में लगभग 700 लीटर डीजल तेल स्टॉक पाया गया। बताया गया कि डीजल को तीन गैलनों सहित विभिन्न टंकियों में रखा गया था।

 

मौके पर पूर्ति निरीक्षक निचलौल को बुलाकर जांच कराई गई। प्रशासन द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही तथा किसी प्रकार की अन्य समस्या नहीं पाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *