*खरीफ सीजन में किसानों को राहत, महराजगंज की नहरों में पहुंचा पानी।*

Bureau Report /Rakesh Tripathi /Maharajganj News 18 Plus /Chief Editor 

 

महराजगंज, 28 मई 2026: खरीफ सीजन के दौरान किसानों को समय से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद की नहरों में पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध करा दिया गया है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के प्रयासों के बाद 25 मई 2026 से नहरों का संचालन शुरू कर दिया गया है, जिससे धान समेत अन्य खरीफ फसलों की सिंचाई को लेकर किसानों को बड़ी राहत मिली है।

 

अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड प्रथम विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि वर्तमान में मधुबनी शाखा, महाराजगंज रजवाहा सहित लगभग 50 नहरों में जल प्रवाह सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। शेष नहरों में भी चरणबद्ध तरीके से जल्द पानी छोड़ा जाएगा, ताकि जनपद के सभी क्षेत्रों तक सिंचाई का लाभ पहुंच सके।

 

जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आगामी तीन से चार दिनों के भीतर सभी नहरों के टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही नहर संचालन की नियमित मॉनिटरिंग करने और किसी भी स्तर पर जलापूर्ति बाधित न होने देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और सिंचाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए पूरी गंभीरता के साथ कार्य किया जाए। नहरों में पानी पहुंचने से किसानों की डीजल पर निर्भरता भी कम होगी, जिससे खेती की लागत में राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *