मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक सुरक्षा, सशक्तिकरण और साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी।

Bureau Report /Rakesh Tripathi /Nichlaul Chief Editor 

 

महराजगंज, 29 मई 2026 मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना निचलौल की मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्बा निचलौल में बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना रहा। इस दौरान टीम द्वारा महिला हेल्पलाइन नंबर 181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट एवं मिशन शक्ति अभियान से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

 

साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूकता फैलायी गई तथा पंपलेट वितरित कर लोगों को जागरूक किया गया।

 

इस अवसर पर पुलिस टीम ने हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *