Bureau Report /Dilip Kumar Pandey Thuthibari/ News 18 Plus /Correspondent
ठूठीबारी महाराजगंज सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध कारोबार, देह व्यापार और संरक्षण के आरोपों से गरमाया माहौल — अब एसपी की कार्रवाई पर टिकी निगाहें।
भारत-नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी क्षेत्र में इन दिनों एक “काराखास” को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय सूत्रों और चर्चाओं के अनुसार, क्षेत्र के कुछ प्रभावशाली व्यापारियों से कथित रूप से वसूली का खेल चल रहा है। बताया जा रहा है कि इन व्यापारियों की पकड़ सीमा पार नेपाल तक मानी जाती है और स्थानीय स्तर पर इनका काफी प्रभाव है।
चर्चा यह भी है कि इन व्यापारियों के इशारे पर कई मामलों में थानों तक दबाव बनाया जाता है। सूत्रों के मुताबिक, सप्ताह में एक दिन कथित तौर पर रंगीन पार्टियों का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें कई रसूखदार लोगों की मौजूदगी की बातें सामने आ रही हैं।
स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि सीमा क्षेत्र ही नहीं बल्कि नगर के कई इलाकों में शाम ढलते ही अनैतिक गतिविधियों और देह व्यापार का नेटवर्क सक्रिय हो जाता है। आरोप है कि इन गतिविधियों से होने वाले कथित कलेक्शन का जिम्मा कुछ खास लोगों के हाथों में है।
नेपाल में हाल के दिनों में “बालेन सरकार” के सख्त रवैये के बावजूद सीमा से जुड़े अवैध कारोबारों पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। वहीं महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा लगातार सख्त निर्देश जारी किए जाने के बाद भी क्षेत्र में मनमानी और अवैध गतिविधियों की चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
थानाध्यक्ष को क्षेत्र में आए अभी कुछ ही समय हुआ है, लेकिन लगातार उठ रहे सवालों और चर्चाओं ने पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जिले भर की निगाहें पुलिस अधीक्षक की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं कि इन चर्चाओं और आरोपों की जांच कर क्या कदम उठाए जाते हैं।
यदि क्षेत्र में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं तो निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग तेज होती जा रही है।