*धर्मपुर चौराहे पर अवैध बालू लदा ट्रक सीज, भिटौली पुलिस व ARTO की संयुक्त कार्रवाई।*

Bureau Report /Narsingh Upadhyay Maharajganj /News 18 Plus /Sub Editor 

 

महराजगंज। अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भिटौली पुलिस और ARTO महराजगंज की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे एक ट्रक को सीज कर दिया।

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक भिटौली सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई शनिवार को धर्मपुर चौराहा क्षेत्र में की गई।

 

चेकिंग अभियान के दौरान ट्रक संख्या UP 50 AT 9444 को रोककर जांच की गई। जांच में वाहन पर अवैध रूप से बालू का परिवहन पाया गया। इसके बाद संबंधित नियमों के तहत ट्रक को सीज करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

सीज किए गए वाहन का विवरण:

 

– वाहन संख्या : UP 50 AT 9444

– वाहन प्रकार : ट्रक

– स्थान : धर्मपुर चौराहा

– दिनांक : 31 मई 2026

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी ARTO मनोज सिंह, उपनिरीक्षक यदुवीर यादव तथा कांस्टेबल विवेकानंद सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *