Bureau Report /Rakesh Tripathi /Nichlaul /Chief Editor
महराजगंज, 31 मई थाना निचलौल पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गया एक पम्पिंग सेट, 2520 रुपये भारतीय मुद्रा तथा 310 नेपाली मुद्रा बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना निचलौल पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के शीतलापुर गांव से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अली शेर (58) पुत्र पीर मोहम्मद तथा नन्दलाल यादव (45) पुत्र बदरी यादव, निवासी ग्राम शीतलापुर, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी थाना निचलौल में पंजीकृत मुकदमा संख्या 141/2026, धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस में वांछित थे। बरामदगी एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक सूरज तिवारी, आरक्षी शुभम वर्मा, आरक्षी राजन कुमार एवं आरक्षी संतोष कुमार गौड़ शामिल रहे।