पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को परसामलिक पुलिस ने दबोचा, न्यायालय में किया पेश।

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो: महराजगंज

 

महराजगंज। अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना परसामलिक पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं बीएनएस की विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवां एवं थानाध्यक्ष परसामलिक के नेतृत्व में सोमवार को उपनिरीक्षक अशोक कुमार व उनकी टीम ने वांछित अभियुक्त मुकेश साहनी (19 वर्ष) निवासी बैकुण्ठपुर टोला गंगापुर, थाना परसामलिक को गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त थाना परसामलिक में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 49/2026 में धारा 137(2), 352, 351(3), 64 बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह यादव, कांस्टेबल अंगद सिंह, कांस्टेबल अंगद यादव तथा आरक्षी सुनील मौर्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *