न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो: महराजगंज
महराजगंज: पुलिस कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि पीड़ितों की समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर ही प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। साथ ही महिला हेल्पडेस्क को और अधिक सक्रिय एवं संवेदनशील बनाने के निर्देश भी दिए गए।