रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज
महराजगंज: भिटौली थाना क्षेत्र में दर्ज गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने तीन वांछित महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना भिटौली में दर्ज मुकदमा संख्या 108/2026, धारा 105/352 बीएनएस से संबंधित आरोपियों की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम अहिरौली में दबिश देकर तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में विजय लक्ष्मी (32 वर्ष) पत्नी जितेंद्र उर्फ पिंटू निवासी अहिरौली थाना भिटौली, दुर्गावती (29 वर्ष) पत्नी शुभकरण निवासी अहिरौली थाना भिटौली तथा करिश्मा (21 वर्ष) पुत्री रामसिंह निवासी बेलासपुर नर्सरी थाना श्यामदेउरवा शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल पप्पू यादव, महिला कांस्टेबल नेहा गौतम, तन्नु और अर्चना सरोज शामिल रहीं।