*नाबालिग चालकों व मॉडिफाइड साइलेंसर वाहनों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, तीन वाहन सीज।*

Bureau Report /Rakesh Tripathi /Maharajganj News 18 Plus /Chief Editor  

महराजगंज, 05 जून 2026। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग चालकों द्वारा संचालित मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों तथा मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिल के खिलाफ सख्त कदम उठाया।

 

यातायात पुलिस की जांच के दौरान पाया गया कि मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां नाबालिग चालकों द्वारा चलाई जा रही थीं, जिससे सड़क सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ऐसे वाहनों को तत्काल सीज कर दिया। इसके अलावा अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाली मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिल पर भी कार्रवाई की गई।

 

अभियान के दौरान कुल 03 वाहनों को सीज किया गया तथा विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में 86 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

 

यातायात पुलिस ने वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की है कि नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें तथा वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन कराने से बचें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

 

“यातायात नियमों का पालन ही सुरक्षित जीवन की गारंटी है” — इसी संदेश के साथ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *