*विश्व पर्यावरण दिवस पर निचलौल थाना परिसर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।*

Bureau Report/ Rakesh Tripathi /Maharajganj News 18 Plus /Chief Editor 

महाराजगंज/ निचलौल:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को निचलौल थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी निचलौल अनिरुद्ध पटेल एवं थानाध्यक्ष निचलौल ने फलदार पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। वृक्ष न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं बल्कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

उन्होंने लोगों से अपील की कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक दिन का आयोजन न होकर पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक बने। यदि प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण प्रदान किया जा सकता है।

 

इस अवसर पर थाना परिसर में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से समाज को हरियाली बढ़ाने और प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *