Bureau Report /Rakesh Tripathi /Nichlaul /Chief Editor
महराजगंज, 09 जून 2026। निचलौल थाना क्षेत्र के बहुआर चौकी अंतर्गत 13×4 पुल के पास नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे ग्रामीणों ने नहर में एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकलवाया गया।

पुलिस द्वारा शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखी। शव मिलने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों और संबंधित माध्यमों से जानकारी जुटाई जा रही है।
क्या बोले थानाध्यक्ष अंकित सिंह
निचलौल थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि 13×4 पुल के समीप नहर में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया गया। शव की पहचान कराने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रथम दृष्टया मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और जांच जारी है।