कोठीभार:मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का आरोप, दो नामजद पर केस दर्ज।

Bureau Report /Rakesh Tripathi /Siswa Kothibar News 18 Plus/ Chief Editor 

 

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम गौरी बढ़ईपुरवा में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता सुनीता देवी पत्नी सुरेश, निवासी गौरी बढ़ईपुरवा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 12 जून 2026 की शाम करीब 6 बजे गांव के ही सुधीर पुत्र राजदेव गाली-गलौज कर रहा था। जब उनके पति सुरेश ने इसका विरोध किया तो सुधीर और करिश्मा पुत्री राजदेव ने मिलकर गाली देते हुए लाठी-डंडे, लात-घूंसों से हमला कर दिया।

 

इस दौरान सुरेश को सिर में गंभीर चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

 

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों सुधीर और करिश्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *