Bureau Report/ Rajiv Tripathi/ Siswa Kothibar News 18 Plus /Co-Editor
महराजगंज: कोठीभार थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़खानी, गाली-गलौज, धमकी और लूटपाट का मामला सामने आया है। इस संबंध में माननीय न्यायालय के आदेश पर कोठीभार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता शनिचरी पत्नी लल्लन निवासी किशुन गौरी, थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज ने न्यायालय में धारा 173(4) बीएनएसएस के तहत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। न्यायालय के आदेश के क्रम में थाना कोठीभार पर मुकदमा अपराध संख्या 181/26, धारा 76, 309(4), 352, 351(3) बीएनएस के तहत सोनू पुत्र हलीम समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 16 मार्च 2026 को शाम करीब 6:30 बजे असमन छपरा क्षेत्र में उसके साथ छेड़खानी की गई, गाली-गलौज कर धमकी दी गई और उसके पास से रुपए व मंगलसूत्र छीन लिया गया।
इस मामले में पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर मामले का विधिक निस्तारण जल्द किया जाएगा।