*ओबा माई पोखरे में मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा।*

Bureau Report )News 18 Plus /Lakshmipur

महराजगंज/लक्ष्मीपुर।सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगदवा मधुबनी स्थित ओबा माई पोखरे में शनिवार को एक मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पोखरे में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने सतर्कता और सूझबूझ का परिचय देते हुए मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया और इसकी सूचना वन विभाग को दी

सूचना प्राप्त होते ही लक्ष्मीपुर रेंज की वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने मगरमच्छ को अपने कब्जे में लेकर उसकी स्थिति का निरीक्षण किया। इसके बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर ले गई। प्रभारी

वनक्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया मगरमच्छ पूरी तरह स्वस्थ था। ग्रामीणों के सहयोग से उसे जंगल के उपयुक्त प्राकृतिक आवास में सुरक्षित और सकुशल छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में कई बार वन्य जीव भोजन और पानी की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों के करीब पहुंच जाते हैं। ऐसे में लोगों को घबराने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना देनी चाहिए।

प्रभारी वनक्षेत्राधिकारी लक्ष्मीपुर आलोक मिश्र ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वन्य जीवों और वन संपदा का संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी जंगली जानवर को नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें तथा उनके सुरक्षित बचाव और संरक्षण में वन विभाग का सहयोग करें। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा मगरमच्छ को सुरक्षित जंगल मे छोड़ने की सराहना भी की।

मगरमच्छ के सुरक्षित रेस्क्यू और जंगल में छोड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली इस घटना ने एक बार फिर वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता और वन विभाग तथा ग्रामीणों के आपसी सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *