*14 जून को महराजगंज में ट्रैफिक अलर्ट: परीक्षा के चलते भारी वाहनों पर रोक, कई मार्गों पर डायवर्जन लागू।*

Bureau Report /Rajiv Tripathi Maharajganj /News 18 Plus/ Co-Editor 

 

महराजगंज। जनपद में 14 जून को आयोजित होने वाली राजकीय इंटर कॉलेज (प्रा०) परीक्षा को सकुशल और जाममुक्त संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सख्त ट्रैफिक प्लान लागू किया है। परीक्षा केंद्रों पर बढ़ने वाली भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए सुबह से ही विशेष व्यवस्थाएं लागू रहेंगी।

 

प्रशासन के निर्देशानुसार सुबह 7:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक शहर में भारी और कमर्शियल वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया गया है।

 

यातायात पुलिस ने सिन्दुरिया, शिकारपुर, झनझनपुर और पकड़ी चौकी मार्ग पर डायवर्जन लागू कर दिया है। इन मार्गों पर नो-एंट्री के साथ वैकल्पिक रास्तों से वाहनों को गुजारा जाएगा, ताकि परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ और जाम की स्थिति न बने।

 

हालांकि, आपातकालीन सेवाएं और रोडवेज बसों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सहयोग बनाकर परीक्षा व्यवस्था को सफल बनाने में योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *