Bureau Report /Rakesh Tripathi /Maharajganj News 18 Plus /Chief Editor
महराजगंज: रविवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारम्भिक) परीक्षा-2025 को सकुशल, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास प्रभावी चेकिंग व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ समन्वय स्थापित कर परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।