*महराजगंज: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।*

Bureau Report /Rajiv Tripathi /Ghugli News 18 Plus /Co-Editor 

घुघली/महराजगंज थाना घुघली पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस अधीक्षक महराजगंज, श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घुघली पुलिस सक्रिय थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 131/2026, धारा 137(2) BNS के मामले में आकाश सिंह नाम के युवक का नाम प्रकाश में आया है।
जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण किया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले में धारा 65(1), 87, 127(2) BNS और 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की।
गिरफ्तारी और कार्रवाई
पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने आरोपी आकाश सिंह (21 वर्ष), निवासी ग्राम हरखी, थाना घुघली को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
इस सराहनीय कार्य में उ0नि0 आशुतोष पाठक (चौकी प्रभारी जखीरा), हे0का0 प्रदुम्न सिंह और का0 विजय प्रकाश राय की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *