*मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, बहुआर चौकी में हुई अहम पीस कमेटी बैठक।*

Bureau Report /Rajiv Tripathi /Nichlaul News 18 Plus/ Co-Editor 

 

महाराजगंज/ निचलौल:थाना अंतर्गत आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से निचलौल क्षेत्र के बहुआर चौकी परिसर में प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। बैठक में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, धार्मिक प्रतिनिधियों तथा विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया।

 

बैठक को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी निचलौल एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल ने कहा कि त्योहार सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक होते हैं। ऐसे में सभी लोग आपसी सहयोग और सद्भाव बनाए रखते हुए मोहर्रम के कार्यक्रमों को संपन्न कराएं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें और ऐसी जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं।

 

अधिकारियों ने कहा कि जनसहभागिता के बिना किसी भी पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराना संभव नहीं है। इसलिए सभी समुदायों के लोग शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में मौजूद लोगों से जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी सुझाव लिए गए।

 

इस दौरान थानाध्यक्ष निचलौल ने बताया कि मोहर्रम के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए मोहर्रम का पर्व शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *