Bureau /Report Dilip Kumar Pandey Nichlaul /Correspondent/ News 18 Plus
निचलौल, महराजगंज 19 जून 2026:महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम सभा आर्दौना निवासी विशाल गौड़ ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने उनकी दुकान में घुसकर न सिर्फ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि काउंटर में रखा ₹35,000 नकद भी लूट लिया।
पीड़ित के अनुसार, घटना 19 जून 2026 को सुबह करीब 7 बजे की है, जब वह अपनी दुकान पर अकेले मौजूद था। तभी गांव के ही श्याम, अमित और उनके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते लोहे की रॉड लेकर दुकान पर धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे जमकर पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं, और जाते-जाते काउंटर में रखे पैसे लेकर फरार हो गए।
हमले के बाद दी जान से मारने की धमकी
पीड़ित का कहना है कि आरोपी जाते समय गाली-गलौज करते हुए पुलिस में शिकायत न करने और जान से मारने की धमकी भी दे गए।

थाना प्रभारी पर ही उठे सवाल!
मामला यहीं नहीं रुका। पीड़ित ने थाना निचलौल के प्रभारी अंकित सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि थाना बुलाकर उनसे तहरीर बदलने का दबाव बनाया गया और कथित रूप से गाली-गलौज व धमकी भी दी गई।
पहले भी विवादों में रहे हैं थाना प्रभारी!
सूत्रों के अनुसार, थाना प्रभारी अंकित सिंह पहले भी विवादों में घिर चुके हैं। सोनौली क्षेत्र में गाली-गलौज का वीडियो वायरल होने के साथ-साथ झुलनीपुर और टू-व्हीलर स्पेयर पार्ट्स दुकान मामले में भी उनके व्यवहार को लेकर सवाल उठ चुके हैं।
अब एसपी की कार्रवाई पर टिकी निगाहें
इस पूरे प्रकरण के सामने आने के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की कार्यशैली पर भी निगाहें टिक गई हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या पीड़ित को न्याय मिलेगा या मामला दबा दिया जाएगा?
पीड़ित की मांग:
“मुझे न्याय चाहिए, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और मेरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाय