*हाई टेंशन तार पर चढ़ा युवक, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।*

Bureau Report/ Rajiv Tripathi Maharajganj /News 18 Plus /Co-Editor 

 

नशे की हालत में बिजली के तार पर चढ़ा युवक, घंटों चली समझाइश के बाद सकुशल उतारा गया!

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के परसा खुर्द गांव में एक युवक के हाई टेंशन विद्युत तार पर चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही भिटौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और अपनी तत्परता व सूझबूझ से संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।

 

जानकारी के अनुसार 23 जून को पुलिस को सूचना मिली कि परसा खुर्द निवासी दीनदयाल पुत्र रामप्रीत यादव हाई टेंशन तार पर चढ़ गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक नशे की हालत में था। राहत की बात यह रही कि उस समय विद्युत आपूर्ति बाधित थी।

 

पुलिस ने तत्काल विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित कराया कि बिजली आपूर्ति बंद ही रहे। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने युवक से लगातार बातचीत कर उसे समझाया-बुझाया। काफी प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

 

पुलिस ने युवक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया तथा भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने की सख्त हिदायत दी। साथ ही मामले में आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई।

 

पुलिस की तत्परता और सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा होने से बच गया, जिसकी क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *