*रोडवेज बसों की सुरक्षा जांच में 3 बसों पर कार्रवाई, ₹6 हजार का जुर्माना।*

रोडवेज बसों की सुरक्षा जांच में 3 बसों पर कार्रवाई, ₹6 हजार का जुर्माना।

 

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस का विशेष अभियान, फायर सेफ्टी उपकरणों की हुई सघन जांच!

 

महराजगंज, 24 जून। सड़क सुरक्षा एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान रोडवेज बसों में उपलब्ध फायर एग्जिट, अग्निशमन यंत्र (फायर सिलेंडर) तथा अन्य सुरक्षा उपकरणों की गहन जांच की गई।

 

जांच के दौरान बस चालकों और परिचालकों को निर्देशित किया गया कि सभी बसों में पर्याप्त संख्या में अग्निशमन यंत्र उपलब्ध रखें तथा इमरजेंसी एग्जिट विंडो सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों को पूरी तरह क्रियाशील स्थिति में बनाए रखें, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति या दुर्घटना के समय यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

चेकिंग अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर 3 रोडवेज बसों का चालान किया गया तथा कुल ₹6,000 का जुर्माना लगाया गया। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा से संबंधित नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *