News 18 Plus /Bureau Report/ Sisawa
महाराजगंज:जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम विन्दवलिया से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज्योति (लगभग 20 वर्ष) नामक युवती बीते 08 सितंबर 2021 को सुबह लगभग 09:00 बजे अपने घर से निकली थी, लेकिन वह अभी तक वापस नहीं लौटी है।
परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, लापता ज्योति की लंबाई लगभग 4.5 फीट है, चेहरा गोल है और रंग गोरा है। घर से निकलते समय उसने लाल रंग की सूट-सलवार पहनी हुई थी। युवती के पिता भोरिक ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को ज्योति के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो वे तुरंत युवती के पिता के मोबाइल नंबर 9005691717 पर या कोठीभार पुलिस को सूचित करें। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।
संपर्क हेतु संबंधित अधिकारी:
थानाध्यक्ष कोठीभार: 9839607728, 9454403902
एएचटी प्रभारी: 9919882303, 9198876050
क्षेत्राधिकारी निचलौल:9454401426