*वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, ठूठीबारी पुलिस की कार्रवाई,ई-सम्मन प्रकरण में 27 वर्ष पुराने मामले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा!*

Bureau Report) Mohammad Akram Khan Thuthibari/ Correspondent /News 18 Plus 

 

महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 29 जून 2026 को थाना ठूठीबारी की टीम ने ई-सम्मन प्रकरण मु.नं. 1492/1999, धारा 5E IPC से संबंधित वारंटी अभियुक्त भागीरथी पुत्र वंशराज (60 वर्ष), निवासी ग्राम चटिया, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे: उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी, चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर, थाना ठूठीबारी,

कांस्टेबल दीपक सिंह, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *