ब्यूरो रिपोर्ट /नरसिंह उपाध्याय महराजगंज
महराजगंज। उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के प्रशासनिक फेरबदल के तहत महराजगंज और सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारियों के स्थानांतरण की जानकारी सामने आई है। प्राप्त तबादला सूची के अनुसार महराजगंज के जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल को सिद्धार्थनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन को महराजगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस बदलाव के तहत दोनों जिलों के जिलाधिकारियों की जिम्मेदारियों में अदला-बदली की गई है। गौरव सिंह सोगरवाल अब सिद्धार्थनगर में प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि शिवशरणप्पा जीएन महराजगंज के नए जिलाधिकारी होंगे।
प्रशासनिक फेरबदल के बाद दोनों जिलों में नए जिलाधिकारियों के नेतृत्व में विकास कार्यों, जनसमस्याओं के निस्तारण और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर नई जिम्मेदारियां देखने को मिलेंगी।