Bureau Report /News 18 Plus Bureau/ Siswa Kothibar Correspondent /News 18 Plus
खच्चर से टकराई बाइक, युवक की मौत!
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र में शनिवार शाम सड़क हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बहद खेखड़ा नाला के पास बाइक से जा रहे 38 वर्षीय सचिदानंद चौरसिया पुत्र केशव प्रसाद चौरसिया, निवासी सबया बिचला टोला वार्ड नंबर-1 (अंबेडकर नगर), थाना कोठीभार, अचानक सड़क पर आए एक खच्चर से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिसवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य रही।