*फांसी लगाकर युवक ने दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।*

Bureau Report /Rakesh Tripathi /Nichlaul News 18 Plus /Chief Editor 

 

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम चंदागुलरभार में एक 30 वर्षीय युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी रविवार सुबह पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से मिली।

 

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुरेश (30) पुत्र श्रीकांत निवासी ग्राम चंदागुलरभार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

मृतक की पत्नी सुमन ने पुलिस को दी गई सूचना में बताया कि उनके पति की मौत फांसी लगाने से हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *