Bureau Report /Rajiv Tripathi Siswa Kothibar /News 18 Plus /Co-Editor
सिसवा बाजार (महराजगंज)। विकास खण्ड सिसवा में नव नियुक्त खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) अर्जुन चौधरी ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। उनके आगमन पर ब्लॉक परिसर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा ग्राम पंचायत सचिवों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि अर्जुन चौधरी के नेतृत्व में विकास खण्ड सिसवा में ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। साथ ही पारदर्शी प्रशासन, गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों और जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी संचालन को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर बीडीओ अर्जुन चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा। साथ ही आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने का भी भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में एडीओ आईएसबी सुजीत गोंड, एडीओ पंचायत दीनानाथ पटेल, एडीओ समाज कल्याण चंदन पांडेय, एपीओ सौरभ चौधरी, सचिव शशिकांत पांडेय, नीरज सिंह, विनय शर्मा, राहुल प्रताप, राजकिशोर यादव, मनिंदर चौधरी, नरेगा लिपिक संदीप सिंह, जेई (एमआई) सुरेश श्रीवास्तव, कंप्यूटर ऑपरेटर दिलीप कुमार, रोशन कुमार सहित ब्लॉक के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।