Bureau Report /News 18 Plus /Siswa Kothibar
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा की प्रभावी कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज!
महराजगंज। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोठीभार पुलिस को एक और सफलता मिली है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान परशुराम चौधरी पुत्र दीनानाथ चौधरी, निवासी ग्राम विशुनपुरा, थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 16 अदद बंटी बबली टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की है।
इस संबंध में थाना कोठीभार पर मु0अ0सं0 200/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।