*सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में महराजगंज ने लगाई लंबी छलांग, प्रदेश में चौथा और मंडल में प्रथम स्थान!*

Bureau Report /News 18 Plus /Maharajganj 

राजस्व की 39 और विकास की 55 परियोजनियों को मिला ‘ए’ ग्रेड, पिछले माह 10वें स्थान पर था जनपद।

महराजगंज, 10 जुलाई। विभिन्न राजस्व एवं विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के आधार पर जारी सीएम डैशबोर्ड की नवीनतम रैंकिंग में महराजगंज जनपद ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जनपद को पूरे उत्तर प्रदेश में चौथा तथा गोरखपुर मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

 

जारी रैंकिंग के अनुसार, जनपद की राजस्व से संबंधित कुल 62 परियोजनाओं में से 39 परियोजनाओं को ‘ए’ ग्रेड मिला है। वहीं विकास से जुड़ी 84 परियोजनाओं में से 55 परियोजनाओं ने ‘ए’ ग्रेड हासिल किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले माह महराजगंज प्रदेश स्तर पर 10वें स्थान पर था, जबकि इस बार छह स्थान की छलांग लगाते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

 

जनपद की रैंकिंग में सुधार के लिए जिलाधिकारी ने पूर्व में उन योजनाओं की विशेष समीक्षा कराई थी, जिन्हें ‘ए’ श्रेणी से नीचे की ग्रेडिंग मिली थी। समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए थे तथा सभी विभागों को योजनाओं की नियमित समीक्षा और पोर्टल पर सही एवं समयबद्ध डाटा फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।

 

जनपद की इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) सहित सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस उपलब्धि को अंतिम लक्ष्य नहीं मानता, बल्कि भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करते हुए जनपद को शीर्ष स्थान दिलाने का प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *