*सुलह के बाद भी नहीं थमी ‘वसूली’! वायरल ऑडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप।*

Bureau Report/ News 18 Plus/ Nichlaul 

निचलौल , थाने में तैनात कांस्टेबल शशि कुमार पर सुलह-समझौते के नाम पर कथित रूप से पीड़ित से रुपये मांगने का गंभीर आरोप लगा । लगभग 40 सेकंड का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, पीड़ित का आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से विवाद समाप्त हो गया था और लिखित समझौता भी तैयार कर लिया गया था।

 

जब वह समझौते की प्रति कांस्टेबल को देने पहुंचा तो कथित तौर पर उससे कहा गया, “समझौता तो कर लिए, लेकिन मेरा क्या होगा?” पीड़ित का दावा है कि उसने तत्काल ₹1000 दिए और आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए शेष रकम देने के लिए दो दिन का समय मांगा। आरोप है कि इसके बावजूद अगले ही दिन फोन कर बाकी रुपये की मांग की जाने लगी। वायरल कथित ऑडियो में कांस्टेबल शशि कुमार खुद को थाने से बताते हुए कहा सुनाई दे रहा है “तीन लोग हैं, दो कांस्टेबल और एक दीवान साहब… ₹1500 दे दीजिए।” वहीं दूसरी ओर से व्यक्ति ₹1000 की बात हुआ था ठीक है 1500 कर देगे। यदि वायरल ऑडियो की जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला पुलिस की कार्यशैली और आम जनता के विश्वास पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *