Bureau Report /News 18 Plus Sarvesh Chaturvedi /Farenda
फरेंन्दा /महाराजगंज 19 जुलाई 2026 गरीबों वंचितों एवं मजलूमों को किसी दैविक आपदा पर तत्काल उनकी आर्थिक मदद करने के उद्देश्य से आरटीआई जागरूकता अभियान के जनक एवं डॉ अम्बेडकर पुस्तकालय महा अभियान के अध्यक्ष भीमसेन गौतम के नेतृत्व में वर्ष 2025 में स्थापित मोबाइल ग्रुप “जन सहयोग मुहिम ” के माध्यम से पांच दर्जन से अधिक लोगों के जीवन में आए विभिन्न दैविक आपदाओं में पीड़ित व्यक्ति को आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान कर एक नए कीर्तिमान को स्थापित किया जा रहा है।
बताते चलें कि पूर्वी उत्तर प्रदेश का एक ऐसा शानदार मोबाइल ग्रुप जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से लोगों को जोड़कर शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर आए दिन किसी न किसी रूप में लोगों का 15 हजार से 60-70 हजार रुपए तक का आर्थिक सहयोग प्रदान कर उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने या उनकी जान बचाने व उनका स्कूल भेजने की कोशिश निरंतर रंग ला रही है।
अभियान की जानकारी के लिए भीमसेन गौतम से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि समाज का किसी भी वर्ग का व्यक्ति जिसका कोई ना मदद करता हो ऐसी व्यक्ति की पहचान कर उसका खाता नंबर एक छोटे से अपील के साथ ग्रुप में मेरे द्वारा शेयर किया जाता है और ग्रुप से जुड़े लोग सीधे पीड़ित व्यक्ति के खाते में धनराशि प्रेषित कर देते हैं। ऐसे आधुनिक समय में जहां हर व्यक्ति अपने आप तक सीमित है वही भीमसेन गौतम के प्रयास से बहुत सारे लोगों के जीवन में रोशनी की लहर दौड़ रही है।