सम्पादक राकेश त्रिपाठी महाराजगंज
महराजगंज, 21 सितंबर 2026, आज मिशन शक्ति 5.0 के तहत आज नगर चौराहे से महिला पुलिस कर्मियों की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
मिशन शक्ति 5.0 के तहत आज महिला सशक्तिकरण का अद्भुत प्रदर्शन हुआ। जनपद की महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु भव्य बाइक रैली निकाली। रैली में 100 से ज्यादा महिला पुलिस कर्मियों ने अनुशासन और जोश के साथ शहर के प्रमुख मार्ग पर भ्रमण किया। रैली शाम को लगभग 05:00 बजे दुर्गा मंदिर से शुरू होकर गोरखपुर–महराजगंज मार्ग पर केएमसी हॉस्पिटल होते हुए पुनः दुर्गा मंदिर पर समाप्त हुई। रैली में विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों का प्रदर्शन भी किया गया। रैली का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि रैली का उद्देश्य लोगों से नारी सुरक्षा के लिए सजग रहने, बालिकाओं को शिक्षा देने और घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं की रिपोर्ट करने का आह्वान करना है। यह रैली मिशन शक्ति के उद्देश्यों की सार्थकता को जन-जन तक पहुंचाने और महिला सुरक्षा_महिला व महिला सम्मान की गारंटी देने का जिला प्रशासन और पुलिस का सशक्त प्रयास है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन और पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता महिला सुरक्षा व सम्मान है। और महिला अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस को सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।