News 18 Plus/ Bureau: Nichlaul
महराजगंज। थाना निचलौल क्षेत्र के ग्राम धमऊर में बुधवार सुबह एक 20 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना दिनांक 22 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 5 बजे की है, जबकि इसकी सूचना सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों के माध्यम से पुलिस को मिली। मृतका की पहचान अंकु साहनी पुत्री सुन्नर निवासी ग्राम धमऊर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती ने अपने ही घर में ओढ़नी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों के अनुसार, मृतका मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका उपचार चल रहा था। सूचना मिलते ही थाना निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है तथा पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, हालांकि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।