*टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस की सूझबूझ से सुरक्षित बचाव!*

News 18 Plus /Correspondent /Chowk 

 

महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के पिपरिया इलाके में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक एक ऊंचे टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने संयम और सूझबूझ का परिचय देते हुए युवती को शांतिपूर्वक समझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर तक चले हाईवोल्टेज घटनाक्रम और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

 

युवती के सकुशल नीचे उतरते ही परिजनों, पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस ने युवती को अपने संरक्षण में लेकर प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती के टावर पर चढ़ने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। चौक थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि युवती और उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है तथा आवश्यक काउंसलिंग के बाद आगे की विधिक एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *