*शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश: 3 गिरफ्तार, अवैध असलहे समेत चोरी का माल बरामद!*

News 18 Plus /Bureau /Purandarpur Maharajganj

 

महराजगंज, 24 जुलाई। जनपद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने एक शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, अवैध तमंचे, कारतूस और ₹20,420 नकद बरामद किया है।

 

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के पर्यवेक्षण में की गई।

 

क्या है मामला

थाना क्षेत्र के ग्राम हरैया रघुवीर निवासी गंगाराम वर्मा के घर 12 जुलाई 2026 की रात चोरी की घटना हुई थी। पीड़ित परिवार किसी रिश्तेदारी में मुण्डन कार्यक्रम में गया हुआ था, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर सिलाई मशीन, गैस सिलेंडर, जेवरात, बर्तन और नकदी चोरी कर ली थी।

 

मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों—गोविन्द उर्फ गोभी, दिनेश यादव और सुजीत यादव—को गिरफ्तार किया।

बरामदगी में क्या-क्या मिला

पुलिस ने आरोपियों के पास से

2 अवैध देशी तमंचे

7 जिन्दा कारतूस

2 गैस सिलेंडर

1 मोटरसाइकिल

1 एलईडी टीवी

जेवरात (पायल, अंगूठी)

पीतल के बर्तन व अन्य सामान

₹20,420 नकद

बरामद किया है।

आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया

 

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी गोविन्द उर्फ गोभी पर पूर्व में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं दिनेश यादव पर भी विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।

 

पुलिस टीम को सफलता

थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *