Bureau Report /Rajiv Tripathi Siswa Kothibar /News 18 Plus /Associate Editor
सिसवा बाजार/महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सिसवा बाजार और घुघली रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया।
पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार 11 अगस्त की सुबह करीब सात बजे की है। सिसवा बाजार स्टेशन अधीक्षक ने करीब 7:30 बजे कोठीभार पुलिस को लिखित सूचना दी कि सिसवा बाजार और घुघली के मध्य किलोमीटर संख्या 338/2-3 पर रेलवे ट्रैक के बीच एक महिला का शव पड़ा हुआ है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो शव करीब 25 वर्षीय महिला का पाया गया। महिला के सिर और चेहरे पर ट्रेन की टक्कर से गंभीर चोट के निशान थे और चेहरा क्षत-विक्षत हो गया था। मृतका के शरीर पर सलवार-कुर्ती मौजूद थी।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भी मृतका की शिनाख्त कराने में जुटी है।
इस सम्बन्ध थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना को लेकर मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।