*ठूठीबारी पुलिस ने दो महिला अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, ₹12,400 नकदी समेत दस्तावेज बरामद!*

Bureau Report /News 18 Plus /Thuthibari

 

महराजगंज। ठूठीबारी पुलिस ने वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ₹12,400 नकद, एक निर्वाचन पहचान पत्र और फोटो समेत अन्य सामान बरामद किया है।

 

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना/शक्ति मोहन अवस्थी, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल रवीन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

 

महिला उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्य, महिला कांस्टेबल प्राची वर्मा और महिला कांस्टेबल अन्तिमा वर्मा की पुलिस टीम ने मु.अ.सं. 115/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित दो महिला अभियुक्तों को 10 अगस्त 2026 की शाम करीब 5:30 बजे गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान आरती माझी (30) पत्नी सुलाक माझी, निवासी नरकटियागंज, बिहार तथा चन्द्रमुखी (25) पत्नी राजा माझी, निवासी अखाड़ा घाट, थाना मुजफ्फरपुर, बिहार के रूप में हुई है।

 

₹12,400 नकद समेत सामान बरामद

 

पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक चॉकलेटी रंग का पर्स बरामद किया। पर्स में ₹12,400 नकद, जिसमें ₹500 के 24 नोट, ₹200 का एक नोट और ₹100 के दो नोट शामिल हैं। इसके अलावा एक निर्वाचन पहचान पत्र और एक फोटो भी बरामद किया गया।

 

पुलिस का कहना है कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *