Bureau Report/ Rajiv Tripathi /Nichlaul News 18 Plus/ Co-Editor
निचलौल (महराजगंज)। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और उसकी हत्या के मामले में निचलौल पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अमड़ी पुल के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दहेज हत्या का दर्ज था मुकदमा
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा उसकी हत्या करने का आरोप है। मामले में थाना निचलौल में मुकदमा अपराध संख्या 111/26 के तहत धारा 80(2), 85, 238बी, 352 बीएनएस तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफरोज (23 वर्ष) पुत्र इस्लाम, गुलशन (25 वर्ष) पुत्री इस्लाम और शाहजहां (32 वर्ष) पत्नी फिरोज, निवासी मटरा धमऊर, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज के रूप में की है।
पुलिस टीम रही शामिल
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सूरज तिवारी, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार राय, कांस्टेबल आशुतोष कुमार, महिला कांस्टेबल सपना और महिला कांस्टेबल छोटी कुमारी शामिल रहीं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।