Bureau Report /Rajiv Tripathi Siswa Kothibar /News 18 Plus /Co-Editor
कोठीभार (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के ग्राम मधवलिया में पारिवारिक विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर कोठीभार पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मधवलिया निवासी रीना देवी पत्नी सुरेश चौधरी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि पारिवारिक विवाद के दौरान उनके जेठ उमेश चौधरी पुत्र रुदल चौधरी ने उनके साथ लाठी-डंडे से मारपीट की। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में महिला को चोटें आईं।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।