रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज
महराजगंज/सिंदूरिया। सिंदूरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर कोर्ट गांव में सोमवार को पोखरे में डूबने से एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की तलाश शुरू कराई गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बबलू चौधरी पुत्र विशुन दयाल, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी लक्ष्मीपुर कोर्ट, थाना सिंदूरिया, जनपद महराजगंज गांव के बाहर स्थित पोखरे में डूब गया। बताया गया कि घटना के समय युवक शराब के नशे में था। पोखरे में डूबने की सूचना मिलने पर पीआरवी 8681 की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद युवक की तलाश शुरू की गई। स्थानीय लोगों की मदद से पोखरे में शव की खोजबीन जारी रही। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है। शव बरामद होने के बाद पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।