Bureau Report) Rajiv Tripathi Siswa Kothibar /News 18 Plus /Co-Editor
कोठीभार, महराजगंज। थाना कोठीभार क्षेत्र के ग्राम रामपुरवा में शुक्रवार सुबह तालाब में डूबने से करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामचंद्र चौधरी पुत्र स्वर्गीय नथुनी चौधरी निवासी रामपुरवा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार रामचंद्र चौधरी अत्यधिक शराब का सेवन करते थे। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे वह तालाब के पास गए थे। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में पैर फिसलने के कारण वह तालाब में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना सुबह करीब 11 बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।
इस संबंध में कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई। मौके पर शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।