*मिशन शक्ति 5.0: निचलौल में छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक!*

Bureau Report /News 18 Plus /Nichlaul 

 

निचलौल, महराजगंज। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत शुक्रवार को थाना निचलौल पुलिस एवं एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र में छात्राओं और बालिकाओं के साथ संवाद कर उन्हें सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को महिला पावर हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 108/102 तथा ‘गुड टच-बैड टच’ की जानकारी दी गई।

 

इस दौरान छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और साइबर धोखाधड़ी की शिकायत के लिए 1930 हेल्पलाइन के बारे में भी बताया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं, जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, महिला समृद्धि योजना और स्वयं सहायता समूहों की जानकारी देते हुए इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम का नेतृत्व म0उ0नि0 नंदिनी यादव ने किया। टीम में म0का0 गुड़िया एवं म0का0 सोनी शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *