Bureau Report/News 18 Plus/Nichlaul
सीमा स्तंभ 501 के पास धमउर गांव में मिली संदिग्ध खेप, पुलिस ने कब्जे में लेकर शुरू की जांच।
निचलौल। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शीतलापुर चौकी पुलिस ने निगरानी के दौरान दो बोरियों में भरा संदिग्ध कपड़ा बरामद किया है। यह सामान सीमा स्तंभ संख्या 501 के पास धमउर गांव के समीप लावारिस हालत में मिला। बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों बोरियों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शीतलापुर चौकी प्रभारी सूरज तिवारी के अनुसार, पुलिस को सीमा क्षेत्र में निगरानी के दौरान लावारिस पड़ी दो बोरियां दिखाई दीं। तलाशी लेने पर उनमें 31 अदद सूट का कपड़ा और 39 अदद साड़ियां बरामद हुईं।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद कपड़े कहां से लाए गए थे और सीमा क्षेत्र में इन्हें किस उद्देश्य से रखा गया था। पुलिस ने आसपास के इलाके में भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। बरामद सामान के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।