Bureau Report/Tehsil Incharge/Satyam Soni/Nautanwan
चंडीथान स्थित एनएच-24 टोल प्लाजा के पास बीच सड़क पर बनाया गया वीडियो, यातायात प्रभावित होने की भी बात; पुलिस की कार्रवाई पर टिकी निगाहें।
नौतनवा। चंडीथान स्थित एनएच-24 टोल प्लाजा के पास बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर केक काटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक बाइक पर केक रखकर तलवारनुमा धारदार हथियार से केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक स्थान पर इस तरह के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि वीडियो बनाए जाने के दौरान सड़क पर बाइक व अन्य वाहन खड़े किए गए थे, जिससे कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बनी। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता, वीडियो बनाए जाने का समय और इसमें शामिल युवकों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब पुलिस के संज्ञान और संभावित कार्रवाई को लेकर लोगों की नजरें टिकी हैं। सवाल यह भी है कि सार्वजनिक सड़क पर यातायात बाधित करने और धारदार हथियार से केक काटने वाले वायरल वीडियो का पुलिस किस स्तर पर सत्यापन करती है और संबंधित युवकों के खिलाफ नियमानुसार क्या कार्रवाई की जाती है।
अब देखना यह है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर नौतनवा पुलिस मामले की जांच करती है या नहीं और वीडियो में नजर आ रहे युवकों के विरुद्ध क्या कार्रवाई सामने आती है।