*जिला कारागार का औचक निरीक्षण, बैरकों की गहन तलाशी में नहीं मिली आपत्तिजनक वस्तु!*

Bureau Report /News 18 Plus /Maharajganj 

 

न्यायाधीश, डीएम और एसपी ने जेल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, शातिर बंदियों पर विशेष निगरानी के निर्देश।

 

महराजगंज। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल की सभी बैरकों और बंदियों की गहन जांच की गई। निरीक्षण में किसी भी बैरक से आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।

 

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सहित जेल स्टाफ और पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों और बंदियों से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जेल अधीक्षक ने बताया कि कारागार में नियमित रूप से जेल प्रशासन और स्टाफ द्वारा चेकिंग की जाती है।

 

निरीक्षण के दौरान जेल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करने तथा शातिर किस्म के बंदियों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही जेल में निरुद्ध बंदियों की गतिविधियों के संबंध में आवश्यक जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *